नमस्कार दोस्तों, हम II TECHNOLOGY आपके लिए एक नयी जानकारी लेकर आये हैं जो KATHMANDU के बारे में हैं।
आज हम जिस शहर की बात कर रहे हैं उसकी खूबसूरती की बात सबसे अलग हैं।
चारो तरफ पहाड़ो से घिरा और हिमालय की गोद में बसा दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर हैं ये।
यहाँ इतने मंदिर हैं की इसे अगर मंदिरो का शहर कहे तो भी गलत नहीं होगा।
हलाकि में यहाँ की वेल्ली को UNESCO द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल कर लिया गया हैं।
यहाँ के स्ट्रीट फ़ूड इतने लज़ीज़ हैं की इसकी खुशबू से ही आपके मुँह में पानी आ जायेगा।
सालो पहले दुनिया का सबसे बड़ा बिज़नेस मेला इस जगह पर ही लगता था।
जी हा हम बात कर रहे हैं हिन्दू लोगो का शहर काठमांडू की।
KATHMANDU

दोस्तों काठमांडू इंडिया के नार्थ में स्थित नेपाल की राजधानी और नेपाल का सबसे बड़ा शहर हैं।
ये शहर काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव होने के साथ साथ यहाँ के कल्चर, मंदिर और इमारते भी विशेष हैं।
हर साल दुनियाभर में लाखो की संख्या में लोगो को अपनी और खींचता हैं ये शहर।
लेकिन यहाँ के लोगो के बिच में काठमांडू की सृष्टि को लेकर काफी सारी अद्भुत बाते की जाती हैं।
काठमांडू शहर की कुल आबादी १४ लाख २४ हजार हैं।
अगर बात की जाये पापुलेशन डेंसिटी की तो यहाँ पर २९१६६ लोग/किलोमीटर रहते हैं।
काठमांडू को सिर्फ नेपाल की राजधानी के तौर पर नहीं जाना जाता बल्कि ये दुनिया का एक ऐसा शहर हैं जो धरती से लगभग ४५०० फ़ीट ऊपर बसा हुआ है।
काठमांडू का मौसम

यहाँ का मौसम हमेशा ठंडा होता हैं।
यहाँ लोग हमेशा आपको स्वेटर पहने हुए मिल जायेंगे आपको।
दुनिया भर के तमाम लोग यहाँ की खूबसूरती के दीवाने हैं।
काठमांडू को धार्मिक शहर भी कहा जाता हैं।
इस शहर का हर एक कोने में बौद्ध मंदिर हैं जो हजारो साल पुराना माना जाता हैं।
यहाँ पर हिन्दू धर्म के भी कई बड़े बड़े मंदिर पाए जाते हैं।
महादेव की नगरी के नाम से जानने वाले KATHMANDU शहर के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।
कहा जाता हैं की यहाँ पर आप जो भी भोले बाबा से मांगते हैं वो मन्नते पूरी होती हैं।
काठमांडू की सृष्टि को लेकर यहाँ के लोगो के बिच में काफी सारी बातो को मान्यता दी जाती हैं।
काठमांडू का इतिहास

नेपाल के लोगो के मुताबिक हज़ारो साल पहले काठमांडू एक लेक हुआ करती थी।
जहा पर सांपो का दबदबा हुआ करता था।
लेकिन माना जाता हैं की पहले के समय के दौरान मंजुश्री नाम का योद्धा ने अपनी तलवार से लेक का पानी और इन सांपो को लेक से बहार निकाल दिया था।
उसके बाद एक शहर का निर्माण किया था जिसका नाम मंजूपथ रखा गया था।
हज़ारो साल पहले काठमांडू को लोग कांतिपुर नाम से जानते थे।
जिसका मतलब होता हैं धरती पर बसा गरोमय शहर।
इस शहर का इतिहास भी बहोत पुराना हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी की यहाँ पर आजसे हजारो साल पहले से ही यहाँ पर लोग रहते थे।
यहाँ के लोगो को बहोत ज्ञानी माना जाता था और काठमांडू में ज्यादातर लोग बौद्ध और हिन्दू धर्म को मानते हैं।
यहाँ के कल्चर बौद्ध धर्म से प्रभावित हैं।
काठमांडू का बिज़नेस
प्राचीन समय के दौरान काठमांडू ही भारत और तिब्बत के बिच का बिज़नेस रूट था।
KATHMANDU से ही एशिया के कई देशो में बिज़नेस किया जाता था।
आज भी अगर इस शहर पर ठीक से ध्यान दिया जाये तो ये दुनिया का सबसे बड़ा बिज़नेस हब बन सकता हैं।
पर काठमांडू का नाम दुनिया के उन शहरों में से आता हैं जो कमर्शियल तौर पर पूरी तरह से दूसरे शहर के ऊपर निर्भर हैं।
काठमांडू का ज्यादातर सामान कोलकाता पोर्ट के द्वारा लाया जाता हैं।
काठमांडू के लोग एक दूजे को अपनी हथेली एक साथ जोड़ कर नमस्ते करते हैं।
नमस्ते कहते वक़्त ये अपने सर को थोड़ा सा झुकाते है।
नेपाल में जाकर कई भारतीयों ऐसा कभी महसूस नहीं होता की वो दूसरे देश में आये हैं।
क्यूंकि यहाँ का माहौल काफी दोस्ताना है और साथ ही हिन्दू देवी देवताओ के मंदिर भी हैं।
काठमांडू के लोगो का रहन सहन
यहाँ का खाना भी भारत की तरह ही है।

नेपाल में और खासकर काठमांडू में लोग भगवन बुद्ध को बहोत रेस्पेक्ट करते हैं।
इसके साथ ही लोग भगवान शिव को भी दिल से पूजा करते हैं और महाशिवरात्रि को काठमांडू में बहोत बड़ा त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं।
भारतीयों को काठमांडू जाने में किसी भी चीज़ की दिक्कत नहीं होती।
उन्हें वह जाने के लिए बस एक आधार कार्ड की फोटो की जरुरत होती हैं।
काठमांडू शहर की हर जगह से आपको माउंट एवेरेस्ट की छोटी देखने को मिलेगी।
यहाँ से आपको एक ऐसा नज़ारा देखने को मिलेगा जो आपको कही और नहीं मिलेगा।
आपको बता दू की काठमांडू के लोग बड़े हसीं हैं और लोगो के बिच में नाचगान करना बड़ा पॉपुलर हैं।
यहाँ पर आप देखेंगे के लोग मौज मस्ती करते हैं और ज़िंदगी को खुल के जीते हैं।
यहाँ रात का माहौल कमाल का होता हैं और लोग यहाँ पर आपको रोड साइड में पार्टी करते हुए मिलेंगे।
पुरे शहर में ही लोग आपको बॉर्नफिरे करते हुए मिलेंगे।
दोस्तों अगर आप काठमांडू के सफर पर गए हैं तो समजिये की आपको तरह तरह का खाना खाने को मिलेगा।
सबसे ज्यादा यहाँ के लोगो में बकरे का मीट फेमस हैं।
यहाँ के लोग नॉन वेज खाना बहोत कहते हैं। क्यूंकि यहाँ पर ठण्ड जरुरत से ज्यादा पड़ती हैं।
साथ ही इस शहर में पिने के लिए एक से बढ़कर एक वाइन भी मिल जाती हैं।
काठमांडू की पहचान

काठमांडू पूरी नेपाल से अलग हैं।
ये नेपाल की सबसे साफ़ सुथरी शहर हैं।
इससे ज्यादा सफाई नेपाल के और कोई सिटी में आपको देखने को नहीं मिलेगी।
लेकिन काठमांडू की बात अलग हैं।
यहाँ पर आपको कही भी गन्दगी देखने को नहीं मिलेगी।
काठमांडू के लोग बहोत ही समझदार हैं और ये कभी भी गन्दगी नहीं फ़ैलात।
आप अगर काठमांडू जाये तो इस बात का खास ख्याल रखे।
ऊटी हिल स्टेशन के बारे में जानने के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
काठमांडू के लोग रोज़ी रोटी के लिए सबसे ज्यादा यहाँ पर आने वाले टूरिस्ट पर निर्भर हैं।
यहाँ लोग या तो होटल चलते हैं या इनकी अपनी छोटी मोटी शॉप होती हैं।
इनके मैं कस्टमर टूरिस्ट ही होते हैं जो बहार के देश से आते हैं।
वो यहाँ से सामान खरीदते हैं और इससे इनकी कमाई होती हैं।
काठमांडू के लोगो को रोमांस के किंग के नाम से भी जाना जाता हैं।
एक तो यहाँ के लोग बॉलीवुड फिल्मो के दीवाने होते हैं और ऊपर से खुद भी रोमांटिक मिज़ाज़ के होते हैं।
काठमांडू में ९०% लोग अरेंज मेरेज करते हैं और दूल्हा दुल्हन आम तौर पर शादी के दिन से पहले एक दूसरे को नहीं मिलते या नहीं देखते।
KATHMANDU घूमने की जगहे
१) पशुपतिनाथ मंदिर

ये बात तो हम सब को पता हैं की नेपाल में बौद्ध धर्म के अलावा हिन्दू धर्म को कितना माना जाता हैं।
खास करके यहाँ भगवान शिव के भक्तो की कोई कमी नहीं हैं।
आपको बतादे की पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल का सबसे फेमस मंदिर हैं।
इसे UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कर लिया गया हैं।
कहते हैं की नेपाल में सबसे ज्यादा टूरिस्ट इसी जगह पर आते हैं।
आपको ये बात तो पता ही होगी की हमारे देश में यानि हिंदुस्तान में कुल मिलकर १२ ज्योर्तिलिंग हैं।
इनके अलावा एक और ज्योर्तिलिंग नेपाल में भी हैं और वो है पशुपतिनाथ मंदिर।
हमारे देश भारत के नरेंद्र मोदीजी भी यहाँ आ चुके हैं।
माना जाता हैं की बाबा के दर्शन जिसे हो जाये उसकी ज़िंदगी संभल जाती हैं।
साथ ही आपको ये भी बता दे यहाँ पर आने के लिए और बाबा के दर्शन करने के लिए आपको कम से कम ६ घंटे का समय लग सकता हैं।
क्यूंकि यहाँ हज़ारो की संख्या में लोग आते हैं।
२) दरबार स्क्वायर
ये काठमांडू की जान और शान हैं।
कहते हैं की यही पर कई साल पहले राजा के दरबार लगते थे।
ये जगह इतनी पॉपुलर इसलिए हैं क्यूंकि ये जगह एक से बढ़कर एक आर्टिस्टिक चीज़ो से भरी पड़ी हैं।
इस जगह को भी UNESCO ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कर लिया गया हैं।
ये एक बेहद ही खूबसूरत जगह हैं।
आप जब यहाँ पर आएंगे तो आपको एहसास होगा की ये जगह सबसे कितनी अलग हैं।
ये KATHMANDU की एक ऐतिहासिक जगह हैं।
इस महल को लकड़ी की खूबसूरती और कारीगरी से सजाया गया हैं।
इसी महल में राजा त्रिभुवन मेमरिअल म्युसियम और महेंद्र म्युसियम हैं।
अगर आपको नेपाल के इतिहास को जानने में दिलचस्पी हैं तो आप इस महल में जरूर जाईयेगा।
३) बौद्ध नाथ

बौद्ध धर्म के मानाने वालो के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं हैं।
सदियों से बौद्ध नाथ मंदिर यहाँ के लोकल नेपाली लोग के लिए ध्यान का एक इम्पोर्टेन्ट जगह रहा हैं।
बौद्ध नाथ मंदिर पर आपको हर समय हजारो की संख्या में लोग आते हुए दिखेंगे।
सबसे अच्छी बात ये हैं की यहाँ पर हर धर्म के लोग आ सकते हैं।
यहाँ पर जो आता हैं वो यहाँ का दीवाना हो जाता हैं।
क्यूंकि इस मंदिर को इतनी अलग तरह से बनाया गया हैं।
ये मंदिर भी UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल हैं।
४) गार्डन ऑफ़ ड्रीम्स
यह जगह सिर्फ नेपाल की खूबसूरत जगह नहीं हैं बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज़ो में ये शामिल हैं।
यहाँ आने वाला हर एक व्यक्ति इस गार्डन का दीवाना हो सकता हैं।
यहाँ पर आपको हर तरह के पेड़ और फूल देखने को मिलेंगे।
साथ ही यहाँ का ३६० डिग्री व्यू अगर आपने देख लिया तो आपको दूसरे सारे गार्डन ० नज़र आएंगे।
गार्डन ऑफ़ ड्रीम्स कपल्स की पसंदीदा जगह हैं और आपको यहाँ पर बहोत सारे कपल्स घूमते हुए नज़र आएंगे।
यहाँ पर आपको ऐसे लोग भी मिल जायेंगे की जो अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रोपोज़ करते हैं।
आप इस खूबसूरत जगह का लुफ्त उठाने अपनी फॅमिली के साथ जरूर जाये।
५) पोखरा घाटी
पोखरा घाटी नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी जानीमानी टूरिस्ट प्लेसेस में से एक हैं।
इस जगह पर से हिमालय की ऊँची चोटियों को आसानी से देखा जा सकता हैं।
यहाँ से माउंट माछापुच्छ्रे को देखना एक अलग ही अनुभव हैं।
इस जगह पर साल के लगभग हर समय टूरिस्ट का टेंट लगा रहता हैं।
इसके अलावा पोखरा घाटी हिमालय रेंज और जीलो को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं।
यहाँ पर नेपाल में घूमने के लिए आपको कोई भी वीसा की जरुरत नहीं पड़ती।
आप हिंदुस्तानी हैं और आपका ये नाम ही काफी हैं।
अपनी बहन जैसे देश नेपाल में अच्छी तरह से घूमने के लिए आपको ७ से ८ दिन का प्लान करके ही घूमने आना चाहिए।
नेपाल की करेंसी नेपाली रूपीस हैं।
FINAL WORDS
तो दोस्तों ये जानकारी थी नेपाल के KATHMANDU की जिसके बारे में हमने आपको इसके इतिहास के बारे में और फेमस जगहों के बारे में बताया हैं।
तो अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया कमेंट करके जरूर बताये।
धन्यवाद्।
जय हिन्द।
1 comment