नमस्कार दोस्तों, हम II TECHNOLOGY आपके लिए एक नयी जानकारी लेकर आये हैं जो की MOST VENOMOUS SNAKES के बारे में हैं।
पता हैं की दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप कोनसा हैं?
आप जानते हैं की कोनसा सांप अपने शिकार का पीछा मिलो दूर तक करता हैं?
पता हैं की इंडियन कोबरा ने अभी तक सिर्फ भारत में १२ लाख लोगो की जान ले ली हैं।
सांप कितने ज़हरीले होते हैं ये हमे आपको बताने की तो जरुरत नहीं हैं।
लेकिन कुछ सांप इतने खतरनाक हैं की इनके ज़हर से बचना नामुमकिन हैं।
तो आज हम आपको दुनिया के सबसे ज़हरीले सांपो के बारे में बताएँगे।
जिनके ज़हर की एक बूँद से हज़ारो लोगो की मौत हो सकती हैं।
MOST VENOMOUS SNAKES
१०) INDIAN COBRA

ये दुनिया के ज़हरीले सांपो की प्रजाति में से एक हैं।
इंडियन कोबरा प्रकृयतक रूप से घने जंगल और मैदानी और चट्टानी इलाको में पाए जाते हैं।
ये सांप ज्यादातर भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और भूटान में पाया जाता हैं।
इंडियन कोबरा के सर पर यू शेप जैसा बना होता हैं जिस पर २ ब्लैक कलर के गोले होते हैं।
ये देखने में किसी चश्मे की तरह लगते हैं।
इंडियन कोबरा एक बार में करीब ४२० मिलीग्राम तक ज़हर छोड़ सकता हैं।
जो की चुटकीभर नमक के बराबर हैं।
मगर ये इतना सा ज़हर भी इतना खतरनाक हैं की किसी व्यक्ति को ३० मिनट के अंदर अंदर ही मौत की नींद सुला दे।
इंडियन कोबरा के काटने से सिर्फ भारत में अब तक लगभग १२ लाख लोगो की मौत हो चुकी हैं।
वो भी पिछले २० सालो में।
ये खाने में मेंढक, छिपकली और छोटे जीवो पर निर्भर करते हैं।
बात करे इन सांपो की लम्बाई की तो ये १८ फ़ीट तक लम्बे हो सकते हैं।
यानि की ये हम इंसानो से भी तीन गुना लम्बे हो सकते हैं।
९) RATTLESNAKE

ये सांप कॉन्टिनेंटल यूनाइटेड स्टेट्स में लगभग सभी इलाको में पाए जाते हैं लेकिन ये साउथ वेस्ट मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका में काफी आम हैं।
दूसरे सांपो की तुलना में ये थोड़े भरी शरीर वाले होते हैं।
ये सांप अपनी पूँछ की विशेषता से आसानी से पहचाने जा सकते हैं।
इसके पूँछ का रेटल बच्चे के जुन्जुने की तरह आवाज करता हैं।
इस प्रजाति के सांपो को काफी गुस्सा आता हैं।
इनके बच्चो में तो बड़े सांपो से भी ज्यादा ज़हर भरा होता हैं।
अमेरिका में हर साल ये करीब ७००० से ८००० लोगो को अपना शिकार बनाता हैं।
जिनसे लोगो में इन सांपो के प्रति काफी डर हैं।
इन सांपो की लम्बाई भी एक कारण हैं की लोग इनसे डरते हैं।
ये सांप करीब ६ फ़ीट से ८ फ़ीट तक लम्बे होते हैं।
ये मुख्या रूप से खरगोश, गिलहरी, चूहों और छोटे जानवरो को अपना खाना बनाते हैं।
८) BLACK MAMBA

सब सहारन अफ्रीका में पाए जाने वाला ये सांप २०किमी/घंटा की रफ़्तार से चल सकता हैं।
ये दुनिया के सबसे विषैले सांपो में से एक हैं और ये एक बार में निकले गए ज़हर से १० से २५ लोगो को की जान ले सकता हैं।
ये सांप एक बार में १२५ मिलीग्राम से ४०० मिलीग्राम तक ज़हर पैदा कर सकता हैं।
इस ब्लैक मम्बा के कटे हुए व्यक्ति के पुरे शरीर में मासपेशिया अकड़ने लगती हैं।
अगर इसके काटने के १५ मिनट के अंदर अगर पीड़ित को ठीक से इलाज न मिले तो उसकी मौत तय हैं।
ब्लैक मम्बा सिर्फ काले रंग के ही नहीं होते बल्कि ये ग्रे और डार्क ब्राउन के अलग अलग रंग में भी होते हैं।
बात करे इनकी लम्बाई की तो ये ६ से १० फ़ीट तक लम्बे हो सकते हैं।
अगर बात की जाये इनके खाने की तो ये बर्ड्स, पेट्स, मेमल्स और दूसरे सांपो को भी कहते हैं।
७) TIGER SNAKE

ये सांप ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भागो में पाया जाता हैं।
इनको टाइगर स्नेक इनके बॉडी के रूप की वजह से कहा जाता हैं।
क्यूंकि ये टाइगर से काफी मिलता जुलता हैं।
ये दुनिया के MOST VENOMOUS SNAKES में से एक हैं।
वैसे तो ये जल्दी से किसी को काटते नहीं है लेकिन इनके काटने पर ३० मिनट से भी कम समय में इंसान की मौत हो सकती हैं।
खुद को छेड़े जाने पर ये उसका जवाब इंसान के शरीर में ज़हर छोड़कर लेता हैं।
इसके काटने से पैर और गले में दर्द होने लगता हैं।
इसके ज़हर से इंसान के शरीर में खून का थक्का जमने से लकवा मारने और किडनी फेलियर की स्थिति पैदा हो जाती हैं।
बात करे इनकी लम्बाई की तो ये ३ से ५ फ़ीट तक लम्बे हो सकते हैं।
ये खाने में मेंढक, बर्ड्स और मेमल्स को पसंद करते हैं।
६) PHILIPPINE COBRA

ये दुनिया का काफी विषैला और घातक सांप हैं।
ये इतने घातक हैं की भले ही कोई इनसे भागने की कोशिश करे ये सांप उस पर अपना ज़हर ३ मीटर की दुरी तक थूंक सकता हैं।
फिलीपीन कोबरा के ज़हर में न्यूरोटोक्सिन होता हैं जो दिल के काम काज़ को रोक देता हैं।
टॉक्सिकोलॉजी एक्सपर्ट्स की मने तो फिलीपीन कोबरा के अंदर कोबरा की सभी प्रजातियों की तुलना में सबसे ज्यादा ज़हर होता हैं।
फिलीपीन्स के नार्थ रीजन में पाए जाने वाले इस सांप की लम्बाई ३.५ फ़ीट से ५.५ फ़ीट तक हो सकती हैं।
ये ज्यादातर चिड़िया, मेंढक, छिपकली और दूसरे सांपो को भी खा जाते हैं।
५) VIPER

आम वाईपर सांप दुनिया में हर जगह पाए जाते हैं लेकिन सबसे ज़हरीले वाईपर भारत और चीन के साथ ही एशिया के कुछ क्षेत्रों में रहते हैं।
वाईपर रात में ज्यादा एक्टिव होते हैं और जल्दी से आक्रमक हो जाते हैं।
सांपो की ये प्रजाति काफी तेज़ होती हैं और भरी बारिश के बाद ही खुले में बहार निकलती हैं।
वाईपर स्नेक के ज़हर का इंसानो पर काफी गहरा असर होता हैं जिसके लक्षण होते हैं की मनुष्य को काटने वाली जगह पर तेज़ दर्द होता हैं।
जिसके बाद सूजन आती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता हैं।
इस सांप के काटने से १० मिनट के अंदर इंसान की मौत भी हो सकती हैं।
वैज्ञानिको की माने तो सिर्फ इस सांप के काटने से इतनी मौते हो चुकी हैं जितनी सभी ज़हरीले सांपो के काटने से होने वाली मौते को मिलाकर भी इतनी नहीं होती।
इस सांप की कई प्रजातियां हैं जिनकी अगर लम्बाई की बात करे तो ये १० इंच से १० फ़ीट तक होती हैं।
NON VENOMOUS SNAKES के बारे में जानकारी पाने के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
४) DEATH ADDER

ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले सांप डेथ एडेर दुनिया के MOST VENOMOUS SNAKES में से एक हैं।
ये सांप वाईपर स्नेक की तरह दीखता हैं जिसका सर अजीब सा त्रिकोणीय आकार में दीखता हैं।
डेथ एडर तो दूसरे ज़हरीले सांपो को भी खा जाता हैं।
ये सांप दूसरे सांपो से अलग हैं क्यूंकि ये अपने शिकार का इंतज़ार कमांडो की तरह पत्तियों के निचे छिपकर करता है।
जैसे ही शिकार इनके पास पहुँचता हैं ये उसको डस लेता हैं।
इस सांप के ज़हर में न्यूरोटोक्सिन होता हैं इसकी वजह से मनुष्य की ६ से ७ घंटे में मौत हो जाती हैं।
अगर बात करे सांप की लम्बाई की तो ये बहोत छोटे होते हैं।
इसकी लम्बाई ३ फ़ीट तक ही होती हैं।
३) BELCHER’S SEA SNAKE

ये एक समुद्री सांप हैं जो विशेषरूप से हिन्द महासागर, इंडोनेशिया और फिलीपीन्स के तट पर पाया जाता हैं।
इसके अलावा ये सांप दक्षिण पूर्वी एशिया और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भी पाया जाता हैं।
क्यूंकि ये सांप पानी में रहते हैं और मनुष्यो के लिए ज्यादा खतरा नहीं हैं।
वे स्वभाव से नर्मजीव हैं फिर भी ये सांप अपने ज़हर के सिर्फ कुछ मिलीग्राम के साथ हज़ारो लोगो को मारने की क्षमता रखता हैं।
अगर इसको समुद्र का सबसे विषैला सांप कहा जाये तो गलत नहीं होगा।
इस सांप के काटने से दर्द नहीं होता हैं लेकिन इसका ज़हर शरीर को सुन्न कर देता हैं।
साथ ही दिल की धड़कन धीमी हो जाती हैं और घुटन महसूस होने लगती हैं।
जिससे इंसान की मौत हो जाती हैं।
बात करे इन खतरनाक सांप की लम्बाई की तो ये केवल २० इंच तक ही बड़ा होता हैं।
२) EASTERN BROWN SNAKE

दुनिया के MOST VENOMOUS SNAKES में से एक हैं ईस्टर्न ब्राउन स्नेक।
अगर ये केटेगरी डिसाइड की जाये तो ये दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे ज़हरीले सांप हैं।
जिनका आतंक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और नई गिनी के इलाको में फैला हुआ हैं।
इस सांप के एक बार काटने में इतना ज़हर होता हैं की इसका सिर्फ १/४ हिस्सा भी इंसान को मारने के लिए काफी होता हैं।
माना जाता हैं की इसका ज़हर कई तरह के ज़ेहरो का कॉकटेल हैं।
साथ ही इसके ज़हर में न्यूरोटोक्सिन होता हैं जो इस ज़हर को इतना घातक बनाते है।
ये सांप काफी तेज़ गति से अपने शिकार का पीछा करते हैं और इतने गुस्सैल स्वाभाव के होते हैं की ज़रा सी आहात पर भी सामने वाले को अपना शिकार बना लेते हैं।
इनकी लम्बाई ६ फ़ीट से ८ फ़ीट तक होती हैं।
१) INLAND TAIPAN

दुनिया के MOST VENOMOUS SNAKE को वेस्टर्न ताइपन भी कहा जाता हैं।
ये सांप इतना घातक और ज़हरीला है की अगर इसे बाकि सभी सांपो का बाप भी कहे तो गलत नहीं होगा।
इस सांप का ज़हर इतना ज़हरीला हैं की इसके काटने के ४५ मिनट के अंदर ही इंसान की मौत हो जाती है।
इनलैंड ताइपन के एक बाईट में १२ मिलीग्राम ज़हर होता हैं यानि की एक बूँद के बराबर ज़हर से १०० लोगो या २५००० चूहों की मौत हो सकती हैं।
इनलैंड ताइपन के बारे में सबसे अद्भुत फैक्ट ये हैं की ये जिस स्पीड से अपने शिकार पर हमला करता हैं वो किसी भी दूसरे ज़हरीले सांप की तुलना में १० गुना ज्यादा होती हैं।
यह सांप कोबरा सांपो से ज्यादा आम हैं लेकिन राहत की बात ये हैं की ये सांप ज्यादा गुस्से वाले नहीं होते।
ये सांप ज़हरीले होने के साथ साथ काफी लम्बे भी होते हैं।
यह करीब ४.५ फ़ीट से लेकर ९ फ़ीट तक लम्बे होते हैं।
सांप का नाम सुनते ही इंसान के मन में डर समां जाता हैं।
लोग सांपो से दूर ही रहना पसंद करते हैं क्यूंकि अगर सांप कांट ले तो उसका अंजाम अच्छा तो नहीं ही होगा।
FINAL WORDS
तो दोस्तों ये थी दुनिया के MOST VENOMOUS SNAKES के बारे में जानकारी जिसमे हमने आपको १० सबसे ज़हरीले सांपो के बारे में जानकारी दी हैं।
तो अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया कमेंट करके अपनी रे जरूर दे।
धन्यवाद्।
जय हिन्द।
1 comment